Friday 23rd of October 2026 06:02:04 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Mar 2025 7:21 PM |   687 views

पूर्वोत्तर रेलवे के 102 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक (डिजिटल) इंटरलॉकिंग

गोरखपुर-  संरक्षित, सुरक्षित एवं सुगम ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने हेतु सतत आधुनिकीकरण किया जा रहा है, इसी क्रम में स्टेशनों पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।
 
पूर्वोत्तर रेलवे में अभी तक 102 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की जा चुकी है। डिजिटलाइजेशन की दिशा में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ट्रेनों  के संचालन को सुरक्षित और सुगम बनाती है।
 
इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग मानवीय त्रुटि की सम्भावना को कम करता है जिससे संरक्षा में सुधार होता है, यह सिस्टम तेजी से कार्य करता है जिसके फलस्वरूप गाड़ियों का आवागमन बेहतर होता है, इसका मेंटेनेन्स कम है, भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस सिस्टम को अपडेट करना आसान है तथा इसे कम स्थान पर स्थापित किया जा सकता है।
 
पूर्वोत्तर रेलवे के 102 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित हो चुका है जिसमें लखनऊ मंडल के 37, वाराणसी मंडल के 52 तथा इज्जतनगर मंडल के 13 स्टेशन सम्मिलित है। इन स्टेशनों पर रूट की सेटिंग माउस के एक क्लिक से सम्भव हुआ है। 
Facebook Comments