Wednesday 22nd of July 2026 05:53:27 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Mar 2025 7:12 PM |   637 views

ईको पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बनेगा चित्रकूट -जयवीर सिंह

लखनऊ: रामायण सर्किट का महत्वपूर्ण स्थल चित्रकूट, जल्द ही धार्मिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बनेगा। उ0प्र0 इको टूरिज्म डेवलपेंट बोर्ड रानीपुर टाइगर रिजर्व के निकट इको टूरिज्म थीम पार्क का निर्माण करेगा। सात एकड़ में बनने वाले इस भव्य पार्क के लिए 11.77 करोड़ रूपयें स्वीकृत किए गए है, जिसमें से 05 करोड़ रूपयें जारी हो चुके है।
 
उ0प्र0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस परियोजना की जानकारी आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक विशेष थीम पार्क विकसित किया जा रहा है। इस पार्क का उद्देश्य पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाना और इको-फ्रेंडली  पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा , कि यह पार्क पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप् बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जैव विविधता सुरक्षित रहेगी। साथ ही, पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
 
उन्होंने बताया कि पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पार्क में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इको लॉजेज का निर्माण किया जाएगा। प्राकृतिक सुगंध से भरपूर एक विशेष बगीचा तैयार किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के सुगंधित पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, स्थानीय और प्रसिद्ध व्यंजनों का आनंद लेने के लिए विशेष फूड कोर्ट/इको हट्स भी बनाए जाएंगे। पार्क की जैव विविधता को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए सुंदर जलाशय का निर्माण किया जाएगा।
 
पर्यटकों के लिए हरियाली से भरपूर एक केंद्रीय लॉन विकसित किया जाएगा, जहां वे प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकें। साथ ही, विभिन्न ऋतुओं के अनुसार विशेष उद्यानों का भी विकास किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए एक प्ले एरिया भी बनाई जाएगी, जिससे परिवार के साथ आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि इस पार्क में नेचर ट्रेल, बांस उद्यान और पैरों के लिए विशेष ट्रैक तैयार किया जाएगा, जो स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगा। साथ ही, सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए एक अत्याधुनिक एंफीथिएटर बनाया जाएगा।
 
पार्क का प्रमुख आकर्षण रॉक गार्डन होगा, जो प्राकृतिक चट्टानों से निर्मित अनोखा उद्यान होगा। पर्यटकों के लिए तितली उद्यान भी विशेष आकर्षण रहेगा, जहां विभिन्न प्रजातियों की तितलियों को आकर्षित करने के लिए विशेष क्षेत्र विकसित किया जाएगा। रोमांच प्रेमियों के लिए एडवेंचर प्ले जोन तैयार किया जाएगा, जिसमें रोमांचक खेल और गतिविधियां शामिल होंगी।
 
पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए विशेष पौधारोपण क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा। प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया, कि ये प्रयास देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।
 
जयवीर सिंह ने बताया कि इस पार्क के निर्माण से चित्रकूट आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। सरकार की यह पहल इको-फ्रेंडली पर्यटन को नई दिशा देगी और चित्रकूट को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। 
 
 
 
 
 
Facebook Comments