Wednesday 22nd of July 2026 08:13:52 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Mar 2025 6:15 PM |   778 views

जिला अस्पताल गोण्डा में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को अब सस्ते दरों पर मिलेगा भोजन

गोण्डा-बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मेडिकल कॉलेज गोण्डा में ‘शक्ति रसोई’ का उद्घाटन किया।  इस शक्ति रसोई का संचालन ‘रंजना स्वयं सहायता समूह’ की महिलाएं करेंगी। यह रसोई अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों को सस्ते दरों पर स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करायेंगी। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्गों को राहत प्रदान करना तथा जनपद की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
 
डीएम की नई पहल-
 
जिला अस्पताल में मरीजों तथा उनके साथ आने वाले तीमारदारों व अन्य जरूरतमंदों को शक्ति रसोई के माध्यम से सस्ते व स्वच्छ एवं संतुलित भोजन की व्यवस्था करना। मेडिकल कॉलेज गोण्डा में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को अक्सर भोजन की समस्या से जूझना पड़ता है। अस्पताल के बाहर मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता संदेहास्पद होती है और कीमतें भी अधिक होती हैं, जिससे गरीब मरीजों और उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने ‘शक्ति रसोई’ की शुरुआत की है।
 
‘शक्ति रसोई’ का संचालन पूरी तरह से महिला स्वयं सहायता समूहों के हाथों में होगा। गोंडा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई इस रसोई को ‘रंजना स्वयं सहायता समूह’ की महिलाएं संभालेंगी। इस समूह में सीमा, नुसरत और सोनी शामिल हैं, जो इस रसोई के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी।
 
जिलाधिकारी नेहा शर्मा समाज कल्याण और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयासरत रही हैं। उनकी पहल पर जिले में पहले भी दो स्थानों पर शक्ति रसोई शुरू की जा चुकी है। पहली शक्ति रसोई लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज परिसर में शुरू की गई थी, जबकि दूसरी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित की गई थी। अब गोंडा मेडिकल कॉलेज में तीसरी शक्ति रसोई शुरू की गई है।
 
डीएम ने उद्घाटन के दौरान कहा-
“हमारा उद्देश्य है कि कोई भी गरीब भूखा न सोए। अस्पतालों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भोजन की समस्या न हो।
 
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदित्य वर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोंडा संजय कुमार मिश्र सहित अन्य सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments