Wednesday 4th of November 2026 01:19:46 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Feb 2025 5:54 PM |   528 views

सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन 05 मार्च को

देवरिया – प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया शोभनाथ ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया में सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन 5 मार्च 2025 को प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा। इस प्लेसमेंट में आईटीआई उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं।
 
तकनीकी योग्यता में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, मैकेनिक मोटर व्हीकल और शीट मेटल ट्रेड शामिल हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 
अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 24,550 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
Facebook Comments