Sunday 25th of October 2026 10:32:18 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Feb 2025 6:59 PM |   493 views

पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का स्थानांतरण

पीएम किसान सम्मन निधि की 19वीं किस्त का स्थानांतरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी 2025 दिन सोमवार को भागलपुर बिहार से किया जाएगा। इसके अंतर्गत 9.76 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 22000 करोड़ से अधिक की धनराशि वितरित की जाएगी इस किस्त में 2.4 1 करोड़ से अधिक महिला किसान लाभार्थी होगी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश भर के सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्रों के द्वारा किसानों को दिखाया जाएगा।

कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना, भाटपार रानी के अध्यक्ष डॉ मांधाता सिंह ने जानकारी दी है कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केंद्र पर दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक किसान भाइयों को दिखाया जाएगा।

केंद्र पर किसान भाई आकर इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं इसके साथ ही किसान http//:pmevent.mygov.in पर रजिस्ट्रेशन करके लिक के माध्यम से अपने मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग क्षेत्र के किसानों से संवाद भी करेंगे जिसको सुनकर दूसरे किसान भी लाभान्वित होंगे|

Facebook Comments