Thursday 5th of November 2026 09:59:23 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Feb 2025 7:12 PM |   468 views

प्रयागराज से लाये गये पवित्र संगम जल से कैदियों ने किया स्नान

संत कबीर नगर- जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया है कि आज जिला कारागार संतकबीरनगर में शासन के निर्देशानुसार बंदियों को महाकुंभ के अवसर पर संगम प्रयागराज से कलश में एकत्रित कर लाये गये मां गंगा के पवित्र संगम जल को एक बड़े समूह में टब में डाल कर सभी बंदियों को इस गंगाजल से स्नान कराने की सुविधा प्रदान कराई गई। 
 
उन्होंने बताया कि बंदियों ने इस अवसर पर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संगम से लाए गए पवित्र संगम गंगा जल से स्नान और आचमन किया। इस विशिष्ट स्नान  आयोजन के शुरुआत में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद, जेलर रंजीत कुमार, डिप्टी जेलर कमल नयन एवं अन्य सभी जेल अधिकारियों द्वारा संगम से लाए गए पवित्र संगम जल के साथ विधिविधान से पूजा अर्चना किया गया।. 
 
जेल अधीक्षक द्वारा कारागार में स्नान हेतु एकत्रित बंदियों को सूचित किया गया कि जेल में निरुद्ध होने के कारण संगम जाकर महाकुंभ  में स्नान से कोई वंचित न रहे इस उद्देश्य से कारागार मंत्री उ0 प्र0 शासन और डी0जी0 कारागार द्वारा सभी बंदियो को पवित्र संगम जल से स्नान कराने और 144 वर्ष बाद पड़ रहे इस  दिव्य महाकुंभ से पुण्य प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया गया है। सभी बंदियों ने आयोजन के लिए मंत्री को धन्यवाद दिया।
Facebook Comments