Wednesday 4th of November 2026 01:20:12 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Jan 2025 6:02 PM |   555 views

30 जनवरी 2025 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा -संजय कुमार

कुशीनगर-जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में गाँधी इण्टरमीडिएट कालेज, खड्डा, कुशीनगर के परिसर में 30 जनवरी  2025 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेगें।

इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई०टी०आई० एवं डिप्लोमा इत्यादि उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों जैसे-चेकमेट सिक्योरिटी, जीएस 4, बाम्बे इंटेलीजेन्स सिक्योरिटी (1) लि०, कॉसमोस मैनपावर सर्विस प्रा०लि०, डीसेट, ई-कार्ट, एल०आई०सी०, एस०बी०आइ० लाईफ, रेवेल इनफार्मेशन टेक्नोलाजी, क्वेस कार्प (टाटा मोटर्स), एम०आर०एफ० टायर रिलायंस सोलर एनर्जी लि०, अशोक लीलैण्ड, महिन्द्रा सीआईईई, एडिक्को इण्डिया प्रा०लि० इत्यादि कम्पनियों के आने की सम्भावना है, जो विभिन्न पदों पर जैसे-सिक्योरिटी कार्ड, सुपरवाइजर, बीमा अभिकर्ता, लाइफ मित्र, इंजीनियर, अप्रेंटिस ट्रेनी, प्रोडक्शन ऑपरेटर एवं फिल्ड सेल्स इत्यादि पद पर चयन करेगी।

इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के वेब पोर्टल-rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार ऑनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते है।

सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, फोटो, आधार कार्ड एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे श्री गाँधी इण्टरमीडिएट कालेज, खड्डा, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही होगा।

Facebook Comments