Sunday 25th of October 2026 09:44:16 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Jan 2025 5:49 PM |   850 views

विदेशी सब्जियों की पहली उपज किसानों ने वृद्धाश्रम और सेवाश्रम को की दान

भोपाल मे शुरू हो रहे एग्रो विज्ञान फार्म्स ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक मिसाल कायम की। इस फार्म के संचालक किसान प्रतीक पाटीदार और उद्यान विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. शुभम कुलश्रेष्ठ ने अपनी पहली उपज, जिसमें विदेशी सब्जियाँ भी शामिल हैं, स्थानीय जरूरतमंद संस्थानों को दान स्वरूप भेंट की।
 
ये उपज भोपाल के अपना घर आश्रम- पिपलानी, जो वृद्धजनों की सेवा के लिए जाना जाता है, और SOS बालग्राम, जो मानसिक और विकलांग बच्चों की देखभाल करता है, को वितरित की गई।
 
डॉ. शुभम कुलश्रेष्ठ, जो कि फार्म के प्रबंधन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समावेश कर रहे हैं, ने बताया कि यह हमारी पहली उपज है और हम इसे जरूरतमंदों को समर्पित करना चाहते थे, जिससे हमें और भी अच्छी सात्विक खेती करने की ऊर्जा मिलती रहे। किसान प्रतीक पाटीदार जी ने कहा, ” यह पहल समाज के उन वर्गों तक पोषण और स्वास्थ्यप्रद भोजन पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।हमें गर्व है कि हमने इसे एक अच्छे उद्देश्य के साथ शुभारम्भ किया है ।”
 
इन विदेशी सब्जियों की बागवानी में उच्च गुणवत्ता वाले बीज, नवीनतम तकनीक, और जैविक खाद का उपयोग किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल किसानों को नई फसलें उगाने के लिए प्रेरित करना है, बल्कि स्थानीय समुदायों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना भी है।
 
वृद्धाश्रम और सेवाश्रम के प्रबंधकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज को जोड़ने और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने में मदद करती हैं।
 
गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर यह प्रयास न केवल कृषि क्षेत्र में एक नई दिशा का प्रतीक है, बल्कि समाज सेवा और मानवता की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।
 
 
 
 
 
Facebook Comments