Monday 7th of September 2026 05:14:59 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Jan 2025 5:33 PM |   1197 views

एक लड़की की है ये कहानी

एक लड़की की है ये कहानी
 लोगों सुन लो मेरी जुबानी । 
 
 पहली बार वो घर से निकली
 जा पहुंची वो संगम नगरी ।
 
गई वहां रोजगार कमाने
संग पिता के हाथ बटाने ।
 
आस लगा के मां भेजी थी
कुछ कमाई कर घर लानी थी ।
 
बड़ी ही सीधी थी वो लड़की
पर लोगों ने समझा ठरकी ।
 
वहां बेचने गई थी मनके
 पर मीडिया वाले आ गए तनके ।
 
चैन की सांसे ले ना पाई
सवालों के घेरे में आई ।
 
मनके तो वो बेच ना पाई
परेशान हो घर को आई ।
 
टूट गए सब उसके सपने
 साथ दिया ना कोई अपने ।
 
ये घटना सुन सन्न हुई मैं
 जान के हरकत दंग हुई मैं ।
 
कैसे कोई लड़की करे व्यापार
रहा ना लोगों में कोई सदाचार ।
 
    संजुला सिंह “संजू “
     जमशेदपुर
Facebook Comments