Sunday 6th of September 2026 07:02:03 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Nov 2019 2:45 PM |   1984 views

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से खुला

जम्मू- भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते दो दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। राजमार्ग बंद रहने के कारण 4,000 वाहन फंसे हुए थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि फिलहाल सिर्फ फंसे हुए वाहनों को ही दोनों ओर से आने-जाने की अनुमति होगी। यातायात अधिकारी ने बताया, ‘‘वाहनों की आवाजाही के लिए राजमार्ग फिर से खोल दिया गया है। सबसे पहले फंसे हुए वाहनों को निकाला जाएगा। अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से किसी नये वाहन को आने की अनुमति नहीं होगी। बनिहाल-रामबन खंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की पांच घटनाओं के बाद बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद था।

Facebook Comments