Sunday 6th of September 2026 09:36:22 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Nov 2019 7:10 PM |   2564 views

कल रिलीज होगी कमांडो 3

भारत में एक खास मिशन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीन लड़कों को उनके फर्जी पासपोर्ट के आधार पर एटीएस ने पकड़ा। कड़ी पूछताछ के बाद सिर्फ एक रहस्यमयी आदमी के बारे में ही पता चल सका, जिसने इन तीनों लड़कों के दिमाग में भारत के खिलाफ ही ज़हर भर दिया था।

यह रहस्यमय व्यक्ति लंदन से सारा काम करता है। करण सिंह डोगरा इस व्यक्ति की तलाश में लंदन निकलता है। जानकारी के बाद पता चलता है कि इस व्यक्ति का नाम बुराक अंसारी है।

ब्रिटिश इंटेलीजेंस से उसे भावना रेड्डी, मल्लिका सूद और अरमान अख्तर की सहायता मिलती है। भारत पर हमले की योजना पर काम शुरू हो गया है। बहुत कम समय है। इस टाइम बम को किसी भी हाल में रोकना होगा।
 
क्या हमारा कमांडो, मिस्ट्री मैन की पहचान का खुलासा करेगा? क्या वह हमले के समय और गति को हरा पाएगा? क्या एटीएस द्वारा पकड़े गए सिर्फ यही तीन लड़के हैं या इन जैसे कई हैं? थोड़े समय के भीतर कमांडो को कई काम करने हैं।क्या कमांडो यह  काम कर पायेगा जानने के लिए देखिये – कमांडो 3
Facebook Comments