Thursday 22nd of October 2026 09:54:24 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Nov 2019 6:00 PM |   2172 views

भारत बचाओ रैली अब 14 दिसंबर को

नईदिल्ली- कांग्रेस बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और कृषि संकट के मुद्दों पर रामलीला मैदान में अपनी प्रस्तावित रैली 30 नवम्बर के बजाय 14 दिसंबर को करेगी।  पार्टी नेता गौरव गोगाई ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि बड़े पैमाने पर तैयारियों के मद्देनजर ‘भारत बचाओ रैली’ के कार्यक्रम को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि वह नरेंद्र मोदी सरकार की ‘जनविरोधी नीतियों’ को जनता के समक्ष बेनकाब करने के मकसद से इस रैली का आयोजन कर रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी इन मुद्दों को लेकर पहले ही जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर रही है और इसका समापन दिल्ली की रैली से होगा।

कांग्रेस ने पांच नवम्बर से 15 नवम्बर के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलन करने की योजना बनाई थी, हालांकि अयोध्या मामले का फैसला आने की पृष्ठभूमि में कुछ राज्यों में पार्टी ने इस कार्यक्रम को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है।कां ग्रेस महसचिवों, प्रदेश प्रभारियों, विभाग अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुखों और विधायक दल के नेताओं की बैठक में 30 नवम्बर की रैली करने का निर्णय हुआ था। बहरहाल, अब यह रैली 14 दिसंबर को होगी।

Facebook Comments