Wednesday 22nd of July 2026 07:24:26 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Nov 2019 6:33 PM |   1761 views

कॉर्बेट अभयारण्य में पकड़ा गया आदमखोर बाघ

ऋषिकेश- मानव भक्षी बाघ को बेहोश करने के बाद वन रक्षकों ने तुनभुजी के जंगल से पकड़ लिया। वन विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बाघ ने हाल ही में कॉर्बेट बाघ संरक्षण क्षेत्र में तीन वन रक्षकों (फारेस्ट गार्ड) को मार डाला था। बाघ ने इनमें से दो वन रक्षकों को तुनभुजी में जबकि एक को खिनौली में मार डाला था। हालिया घटना 16 अगस्त को हुई थी। मुख्य वन्यजीव वार्डन राजीव भृतरि ने कहा कि बाघ को शुक्रवार को बेहोश करने के बाद पकड़कर पिंजड़े में बंद कर दिया गया। बाघ को जंगल में छोड़ने या चिड़ियाघर में रखने पर कॉर्बेट अधिकारी निर्णय लेंगे

Facebook Comments