Saturday 5th of September 2026 09:28:24 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Nov 2019 6:37 PM |   1418 views

पराली जलाने पर किसान के खिलाफ मामला दर्ज

जींद-  अलेवा पुलिस ने आदेशों की अवमानना कर पराली फूंकने पर शुक्रवार को एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया। कृषि विभाग अलेवा के अधिकारी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रदूषण को देखते हुए पराली फूंकने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद गांव बिघाना निवासी किसान राजेश ने आदेशों को ताक में रखकर तीन कनाल 16 मरला में पराली को फूंक दिया। अलेवा पुलिस ने बलजीत की शिकायत पर किसान राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Facebook Comments