Wednesday 4th of November 2026 02:33:34 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Dec 2024 6:28 PM |   497 views

ढाढा चीनी मिल के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए तहसील में लगा कांउटर

हाटा/कुशीनगर-स्थानीय तहसील परिसर में न्यू इंडिया शुगर मिल के हेतू अधिग्रहित भूमि के अवशेष किसानों के बकाए प्रतिकर/मुआवजा हेतू जिला प्रशासन द्वारा अवशेष किसानों के भुगतान हेतू प्रशासन द्वारा सुविधा केंद्र स्थापित कराया  गया है।
 
मंगलवार को प्रभारी एसडीएम मोहम्मद जफर ने बताया कि ढाढा चिनी मिल के लिए बर्ष 2009 मे लोक हितों को देखते हुए राज्य सरकार ने 19.804 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया था, जहां 5.38 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कराया गया था तथा अवशेष 14.48 हेक्टेयर भूमि को जिला प्रशासन द्वारा बीते रविवार को कब्जे की कार्रवाई की गयी जहां अवशेष किसानों को मुआवजा/प्रतिकर देने के लिए किसान हित को देखते हुए प्रशासन द्वारा वर्तमान नियमावली के अनुसार उक्त भूमि नगर क्षेत्र में होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा दोगुना भुगतान कराया जा रहा है।
 
प्रभारी एसडीएम मोहम्मद जफर ने प्रभावित किसानों से अपील किया है कि तहसील परिसर में बने सुविधा केंद्र पर पहुंच अपने आवश्यक प्रपत्र आधार कार्ड, बैंक पासबुक नोटरी प्रस्तुत कर मुआवजा प्राप्त कर लें।इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, प्रभारी कानूनगो संजीवन मिश्र रामेंद्र तिवारी, किशोरी लाल, अमित कुमार सहित अन्य राजस्व टीम सुविधा केंद्र पर तैनात रहे।
Facebook Comments