Sunday 25th of October 2026 09:43:56 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Nov 2024 5:52 PM |   462 views

युवा प्रधानमंत्री से करेंगे सीधा संवाद

देवरिया- जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया है कि 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 के कार्यक्रमों में Vikshit Bharat Young Leader Dialogue विजन के अंतर्गत वृहद् लक्ष्य रखा गया है। इस क्रम में निम्न चरणों में My Bharat पोर्टल पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं।
 
क्वेश्चन क्विज प्रतियोगिता 05 दिसंबर तक,  विकसित भारत” पर 1000 शब्दों की निबंध प्रतियोगिता (ऑनलाइन) 08 दिसंबर से 15 दिसंबर तक, संवाद 20 से 26 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।  प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश के युवाओं को My Bharat पोर्टल (वेबसाइट) पर लॉग इन करते हुए चरणबद्ध प्रतियोगिता में विजित होना है।
 
अंतिम चरण में सफल होने वाले देश के 1500 युवाओं को प्रधानमंत्री से भेट कर संवाद स्थापित करने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त होगा ।
 
अतः उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक 15 से 29 आयु वर्ग के मंगल दल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज आदि युवा My Bharat पोर्टल पर लॉग इन कर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं।
Facebook Comments