सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्यनरत छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 हरीश कुमार किये। उन्होने अपने वक्तव्या में कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण कारक में व्यक्ति को सड़क पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए तथा नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होने कहा कि आज की दुनिया में सड़क और परिवहन प्रत्येक मानवीय जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में एक सड़क उपयोगकर्ता है|
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति को चोट लगने या मृत्यु का जोखिम होता है लेकिन इसका बचाव नियमों को जानकर किया जा सकता है।
महाविद्यालय में आज भाषण का विषय था- “सड़क सुरक्षा जीवन के लिए अति आवश्यक है” जिसमें 10 छात्राओं ने भाग लिया ।
प्रथम पुरस्कार सानिया परवीन, द्वितीय पुरस्कार – रूखसार एवं तृतीय पुरस्कार कु० खुशी पुत्री इम्तियाज, कु खुशी पुत्री जगनाथ शाह रही ।
इस अवसर पर डॉ० योगेन्द्र सिंह, डॉ० कमला यादव एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
