Wednesday 21st of October 2026 12:15:35 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Nov 2019 6:06 PM |   1832 views

फलस्वाडी गांव में बनेगा सीता का भव्य मंदिर

देहरादून-  सीता की भू-समाधि वाले स्थान के रूप में विख्यात उत्तराखंड के पौड़ी जिले के फलस्वाड़ी गांव में एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी में आयोजित शरदोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावित सीता माता सर्किट, पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सर्किट के विकास के बाद भगवान राम और माता सीता में आस्था रखने वाला दुनिया का हर व्यक्ति फलस्वाड़ी गांव में जरूर आना चाहेगा जहां माता सीता ने भू-समाधि ली थी। उन्होंने कहा कि फलस्वाड़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनाने के लिए क्षेत्र के हर गांव के हर घर से एक शिला, एक मुट्ठी मिट्टी और 11 रुपये दान किया जाए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जल्द ही यात्रा की जाएगी जिसमें वह स्वयं देवप्रयाग से यह यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं ने भी इसमें शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।

Facebook Comments