Wednesday 21st of October 2026 11:15:30 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Nov 2019 5:52 PM |   2268 views

लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती

मुंबई- सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को 90 वर्ष की हुईं गायिका की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, “उन्हें तड़के दो बजे अस्पताल लाया गया। उनकी हालत नाजुक है और वह आईसीयू में हैं। केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज देने वालीं मंगेशकर को 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Facebook Comments