Saturday 5th of September 2026 04:48:20 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Nov 3:25 PM |   2221 views

लाभकारी हैं पपीते की पत्तियां

 

पपीता खाने से पेट सही रहता है ,और पेट सम्बन्धी कोई भी बीमारी हमे नही होती है |लेकिन क्या आप जानतें है की पपीते के पत्ते का जुस  भी आपको अनेको बिमारियों से बचाता है | 

1 – डेंगू की रामवाण दवा 

डेंगू और मलेरिया से लड़ने में पपीते की पत्तियों का जूस काफी लाभदायक होता है ,यह बुखार की वजह से गिरती प्लेटलेट्स को बढ़ाने और शरीर में  कमजोरी को बढ़ने से रोकता है |

2 – पीरियड्स के दर्द को करे दूर 

पीरियड्स में होने वाला दर्द जानलेवा होता है और ऐसे में अगर पपीते की पत्तियों को इमली ,नमक और एक गिलास पानी के साथ मिलाकर काढ़ा बनाया जाये और इसे ठंडा करके पिया जाये तो काफी आराम मिलता है | 

3 – खून की कमी में लाभदायक 

पपीते की पत्तियों का रस किसी औषधि से कम नही है ,अगर आपकी प्लेटलेट्स कम हो रही है तो इसे पीने से ब्लड प्लेट लेट्स बढ़ जाती है |इसका सेवन प्रतिदिन दो चम्मच तीन महीने तक पीये |

4 – इन्फेक्शन से बचाए 

 शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ ही पपीते के पत्ते का जूस शरीर में बैक्टीरिया की ग्रोथ रोकने में भी सहायक है |यह खून में वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद भी करता है |

                              (  प्रियंका )  

Facebook Comments