Wednesday 22nd of July 2026 03:26:43 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Nov 2019 11:10 AM |   1728 views

खेत की जुताई कर रहे किसान की हत्या

बांदा (उप्र)-  जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे एक किसान की अज्ञात हमलरों ने गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। बांदा नगर के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को किसान अनूप सिंह (45) का शव उसके खेत के समीप पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि किसान के गले में रस्सी से गला घोंटने और बाहरी अंगों में चोट के निशान हैं। मिश्रा ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गयी है। मृत किसान के परिजनों के हवाले से सीओ ने बताया ‘‘अनूप सिंह बृहस्पतिवार की सुबह निजी ट्रैक्टर लेकर घर से अपने खेत की जुताई करने गया था। उसके हिस्से में करीब पचास बीघा कृषि भूमि है। वह अविवाहित था और अपने बड़े भाई के साथ रहकर खेती-किसानी करता था। परिजनों ने किसी से रंजिश या झगड़ा की बात से होने से इनकार किया है।

मिश्रा ने बताया कि शाम को जब उसका भतीजा खाना लेकर खेत पहुंचा, तब उसके मारे जाने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Facebook Comments