Thursday 22nd of October 2026 05:51:24 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Sep 2024 6:17 PM |   382 views

शिक्षा से समाज की प्रगति और विकास होता है-डॉ० जनार्दन

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, देवरिया में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्रायें उपस्थित रही। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ ।

कार्यक्रम में अपने आर्शीवचन के रूप में डॉ० जनार्दन झा ने कहा कि इस खास दिन पर हमें शिक्षा और शिक्षकों के महत्व को समझने का अवसर मिलता है। शिक्षा से समाज की प्रगति और विकास होता है । यह केवल ज्ञान प्राप्ति का तरीका नही है। बल्कि व्यक्तित्व का निर्माण करना है।

डॉ० कमला यादव ने कहा कि शिक्षक उन सितारों की तरह होते है जो सीखने की कला को अंधेरें रात में भी मार्गदर्शन करते है। वे हमारे दिमाग को ज्ञान से रोशन करते है । हमें आस पास के दुनिया को समझने में मदद करते है।

डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि यह दिन शिक्षकों को सम्मानित करने और समाज में उनके अमूल्य योग को पहचाने के लिए समर्पित है। साथ ही आज का दिन शिक्षा के महत्व और हमारे जीवन को आकार देने में शिक्षकों के प्रभाव को याद दिलाता है ।

डॉ० अभिषेक कुमार ने कहा कि शिक्षक का सबसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावी शिक्षण प्रदान करना है । जब भी आवश्यक को उपचारात्मक सहायता प्रदान करना है। शिक्षकों को भी सतत् विकास करते रहना चाहिए ।

अन्त में प्राचार्य ने सबको आर्शीवचन दिया एवं शिक्षक दिवस पर शिक्षको के महत्व एवं योगदान को याद किया। शिक्षक नैतिका का प्रयाय होता है|

अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं छात्राऐं मौजूद रही।’इस अवसर पर श्री हरिकेश भारती,  उपेन्द्र यादव,  सुनील गुप्ता आदि लोग भी उपस्थित रहे ।

Facebook Comments