Saturday 5th of September 2026 09:31:30 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Sep 2024 5:34 PM |   428 views

उ0प्र0 दुनियाभर के बौद्ध श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र-जयवीर सिंह

लखनऊ: प्रदेश में स्थित बौद्ध स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मंडल का भ्रमण कराया जाएगा। इसी क्रम में वियतनाम से 21 सदस्यों का दल आया हुआ है। इसमें टूर-ट्रेवल आपरेटर्स, टूरिस्ट गाइड व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं।यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।
 
उन्होंने कहा कि विश्व में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों के लिए उत्तर प्रदेश तीर्थस्थल है। उन्होंने बताया कि यह दल बुधवार को श्रावस्ती में जेतवन, अंगुलीमाल कुटी सहित अन्य स्थलों पर दर्शन-भ्रमण किया। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को कपिलवस्तु के लिए रवाना हो गए। कपिलवस्तु में पिपरहवा स्तूप, गनवरियां स्तूप, कपिलवस्तु म्यूजियम और बुद्धा थीम पार्क समेत अन्य स्थलों पर भ्रमण किया। इसके बाद यह कुशीनगर और सारनाथ भ्रमण करेंगे।
जयवीर सिंह ने बताया कि कुशीनगर में भगवान बुद्ध से संबंधित महापरिनिर्वाण का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल विद्यमान है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश भगवान बुद्ध और बौद्ध धर्म का केंद्र है। पर्यटन विभाग विश्व में इनका प्रचार-प्रसार कर रहा है। बौद्ध धर्म को मानने वाले विभिन्न देशों के पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की फैम ट्रिप की शुरुआत हो गई है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण पावन स्थल हैं। विश्व के विभिन्न देशों में फैले बौद्ध अनुयायियों के लिए यह तीर्थस्थल है। सरकार यहांप्राथमिकता के आधार पर पर्यटक सुविधाओं का विकास कर रही है। ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु आएं और विशिष्ट अनुभव लेकर लौटें। 
 
 
 
 
Facebook Comments