Sunday 6th of September 2026 02:50:50 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Sep 2024 5:06 PM |   381 views

संदिग्ध दलाल के विरुद्ध दर्ज कराया गया एफआईआर

देवरिया- उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह ने बताया है कि प्राइवेट व्यक्ति/दलाल के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए 03 सितंबर को एक संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट सदर कोतवाली थाने में दर्ज (FIR No-0752) करा दी गयी है।
 
जन सामान्य को उन्होंने अवगत कराया है कि विभाग द्वारा चल रही किसी भी सरकारी योजनाओं में लाभ पाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति या दलाल सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर पैसे या धन उगाही करता है तो उनके बहकावे में न आये एवं सीधा जिला उद्योग केन्द्र देवरिया में सम्पर्क करें।
Facebook Comments