Saturday 7th of November 2026 01:25:20 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Aug 2024 5:56 PM |   432 views

स्वचालित मौसम केन्द्र (इंटीग्रल ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन) का उद्घाटन आज कैबिनेट मंत्री ने किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री  धर्मपाल सिंह ने आज इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित डिप्लोमा उपाधि वितरण सम्मान समारोह में पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान किया और उन्हें आर्शीवचन दिए।

इस अवसर पर धर्मपाल सिंह ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग एवं मेट्रोलॉजिकल सेंटर लखनऊ द्वारा स्थापित स्वचालित मौसम केन्द्र (इंटीग्रल ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन) का भी उद्घाटन किया।

समारोह में सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम सबको एक भारत, श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए मिलकर कार्य करना है और अच्छी शिक्षा ही मजबूत एव समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है। इस लिए हमारे बच्चे जिस भी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले उनके सैद्धान्तिक व्यवहारिक एवं तकनीकी पहलुओं को भी समझे और पाठ्यक्रम मात्र डिग्री प्राप्ति का आधार न बनकर रोजगारपरक माध्यम बनें। उन्होंने कहा कि युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए और जीवन की हर परिस्थिति में चुनौतियों को अवसर समझ कर कार्य करना चाहिए।

सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से तकनीकी, चिकित्सीय एवं अन्य विभिन्न प्रकार के शैक्षिक क्षेत्रों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विश्वविद्यालय में किए जा रहे शोध कार्यों एवं नवाचारों की सराहना की। श्री सिंह ने विश्वविद्यालय में पशुपालन क्षेत्र से जुड़े पाठ्यक्रम भी संचालित किये जाने अपेक्षा की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में चांसलर एवं संस्थापक प्रोफेसर सैयद वसीम अख्तर, कुलपति प्रोफेसर जावेद मुसर्रत, इंटरनेशनल अफेयर्स निदेशालय के कार्यकारी निदेशक  सैयद अदनान अख्तर, रजिस्ट्रार प्रोफेसर मोहम्मद हारिस सिद्दीकी, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अब्दुल रहमान खान उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सैयद अदनान अख्तर नेे स्वागत भाषण में छात्रों की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, हमारे पॉलिटेक्निक छात्र राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें जो कौशल-आधारित शिक्षा मिलती है, वह उन्हें प्रगति और नवाचार के लिए आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान और विशेषज्ञता से लैस करती है।

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जावेद मुसर्रत ने डिप्लोमा प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में हम प्रतिभाओं को निखारने और छात्रों को उनके चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने में विश्वास करते हैं।

कार्यक्रम में चांसलर एवं संस्थापक प्रोफेसर सैयद वसीम अख्तर ने डिप्लोमा प्राप्त करने वाले छात्रों पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने मुख्य अतिथि  सिंह को सम्मान स्वरूप एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

कार्यक्रम में लगभग 900 से अधिक छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया। 

Facebook Comments