Sunday 25th of October 2026 11:16:35 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Aug 2024 6:21 PM |   410 views

छेना मिठाई में जीवित एवं मृत चींटे पाए जाने के कारण ,नष्ट कराया गया

देवरिया-  सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बिनय कुमार सहाय ने बताया कि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल द्वारा रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित मिठाईयां एवं अन्य मिठाईयां तथा खाद्य एवं पेय पदार्थ में मिलावट की रोकथाम पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद देवरिया में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। सचल दल में  प्रेमचंद, श्रीराम यादव, मानवेंद्र कुमार तथा घनश्याम वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण शामिल थे ।
 
तरकुलवा नगर पंचायत जनपद देवरिया स्थित न्यू सत्कार स्वीट्स एण्ड फास्ट फूड से बूंदी लड्डू , दूध, पनीर तथा छेना मिठाई का एक-एक नमूना लिया गया।
 
विनिर्माण स्थल अस्वच्छकर स्थिति में पाया गया। लगभग 40 किग्रा छेना मिठाई में जीवित एवं मृत चींटे पाए जाने के कारण तथा 10 किग्रा भुना खोया में फफूँद पाए जाने पर नष्ट कराया गया।
 
चकियवा ढाला, नेहरु नगर,  नगरपालिका देवरिया स्थित विनिर्माण इकाई से बेसन लड्डू , कोकोनट पाउडर तथा नारियल लड्डू का एक-एक नमूना लिया गया। विनिर्माण स्थल अस्वच्छकर स्थिति में पाया गया। खाद्य कारोबार कर्ता खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया।  कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए।  संग्रहित समस्त नमूनों को विश्लेषण हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश को भेजा गया।
Facebook Comments