Sunday 25th of October 2026 10:32:17 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Aug 2024 6:10 PM |   507 views

मुसहर बस्ती कोल्हुआ में लगा स्वास्थ्य शिविर

कुशीनगर-सीएचसी कसया के अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुवेर्दी के निर्देश पर मुसहर बस्ती कोल्हुआ के पंचायत भवन पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों के स्वास्थ्य की जाँच चिकित्सको की टीम द्वारा किया गया।

शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे ग्राम प्रधान अकबर अंसारी द्वारा फीता काटकर किया गया।तत्पश्चात चिकित्सक डॉ संजय कुमार सिंह,डॉ सावित्री सिंह द्वारा कैम्प में आये व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच बीपी,शुगर करते हुई एक्सरे के लिये उन्हें कैम्प में लगे पोर्टटेबल एक्सरे टीम के पास भेजा गया।

टीबी के सम्भावित व्यक्तियों को वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र एवं शाहिद अंसारी द्वारा सुझाव दिया गया।एएनएम मीरा दुबे,प्रीति राय,वीरेंद्र शर्मा द्वारा दवाओं का वितरण किया गया।

कैम्प में आये 51 व्यक्तियो के शुगर,बीपी एवं एक्सरे की जांच की गयी तथा उसको दवा दिया गया। 
इस दौरान सी-19 से अवनीश प्रताप,रेडियो ग्राफर रजत मिश्रा,संगिनी सरोज पाठक,आशा कविता देवी,सरस्वती देवी,पंचायत सहायक पुष्पा कुशवाहा,आंगनवाड़ी कार्यकत्री सीमा गाँधी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- नसरुल्लाह अंसारी
Facebook Comments