Sunday 25th of October 2026 11:16:20 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Aug 2024 6:07 PM |   505 views

26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में ध्वजारोहण/पदक व‌ प्रशंसा चिन्ह वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ

गोरखपुर-आज 15 अगस्त 2024 को 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर  सेनानायक आनंद कुमार आईपीएस के द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान पूर्वक फहराया गया व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को पूरे सम्मान के साथ सलामी दी गई।

तदोपरांत सेनानायक द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई|उन्होंने  उद्बोधन में “भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के गौरवमयी इतिहास” को दोहराते हुए क्रांतिकारियों के बलिदान और त्याग को नमन किया।

तत्पश्चात् वाहिनी के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्राप्त हुए पदक व प्रशंसा चिन्ह को प्रदान करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर शिविरपाल  लूदर सिंह, सूबेदार मेजर  धर्मेंद्र सिंह, सहायक शिविरपाल  कमलेश गुप्ता, ड्यूटी दल प्रभारी सहित  समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments