Tuesday 13th of October 2026 09:41:11 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Aug 2024 6:30 PM |   464 views

कृषि प्रतिष्ठानों पर छापामार की कार्यवाही की गई

संत कबीर नगर -जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि जिलाधिकारी द्वारा तीनों तहसील पर उपजिलाधिकारियों एव कृषि अधिकारियो की संयुक्त टीम गठित कर औचक छापामार की कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।
 
जिसके परिपालन मे निम्न टीम का गठन करते हुए छापामार की कारवाही की  गई है-
 
उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी खलीलाबाद और जिला कृषि अधिकारी को तहसील खलीलाबाद क्षेत्र एव  उप जिलाधिकारी मेहदावल और उप कृषि निदेशक को तहसील मेहदवाल क्षेत्र तथा उप जिलाधिकारी धनघटा और वरिष्ठ तकनीक सहायक ग्रुप A को तहसील धनघटा क्षेत्र सहित जनपद मे कुल 29 प्रतिष्ठानों  मे छापामार की निम्न कार्यवाही की गई है।
 
उन्होंने बताया कि डीएपी के 4 नमूने और एसएसपी के 6 नमूने भरे गए। किसान बीज भंडार नंदौर, किसान ट्रेडर्स हैसर बाजार, किसान बीज भंडार, नौआगांव को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
Facebook Comments