Thursday 22nd of October 2026 07:38:07 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Aug 2024 5:50 PM |   490 views

आनंद महिंद्रा जल्द ही यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा कुछ दिनों में तेलंगाना में ‘यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी’ के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अमेरिका में एक बैठक में यह जानकारी दी।

रेड्डी फिलहाल राज्य के लिए निवेश की तलाश में अमेरिका की यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, तेलंगाना ने पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड के तहत कौशल उन्नयन के लिए एक नया विश्वविद्यालय स्थापित किया है। मैंने आनंद महिंद्रा से उस विश्वविद्यालय का अध्यक्ष बनने का अनुरोध किया है। उम्मीद है कि वे दो दिनों में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का पदभार संभाल लेंगे।

एक अगस्त को तेलंगाना विधानसभा ने राज्य में पीपीपी मॉडल के तहत एक कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए एक विधेयक पारित किया था। आनंद महिंद्रा ने दो अगस्त को हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित रेवंत रेड्डी के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की थी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने राज्य में महिंद्रा समूह के निवेश तथा अन्य मुद्दों पर आनंद महिंद्रा के साथ चर्चा की, जिन्होंने ‘यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी’ के ‘ऑटोमोटिव’ विभाग को अपनाने पर सहमति व्यक्त की। आनंद महिंद्रा ने कहा था कि कंपनी विश्वविद्यालय का दौरा करने के लिए एक टीम भेजेगी।

–भाषा 

Facebook Comments