Thursday 22nd of October 2026 05:51:09 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Aug 2024 5:42 PM |   713 views

राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य ने पीड़िता से जिला महिला चिकित्सालय में की मुलाकात दोषियों के विरूद्व होगी कठोर कार्यवाही-अनीता अग्रवाल

अयोध्या – सदस्य, उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अनीता अग्रवाल ने मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्यनाथ  के निर्देशों पर जिला महिला अस्पताल अयोध्या में रेप पीड़ित बालिका से मुलाकात करते हुए उसका हाल-चाल जाना तथा उसके परिजनों से विशेष मुलाकात करते हुए उनको पूर्ण न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के निषाद परिवार की 12 वर्षीय की बालिका के साथ दरिंदगी की गई है, जो की निंदनीय घटना है, उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा अवगत कराया गया की बच्ची खेतों में काम करने जाती थी, बहला फुसला कर उसके साथ हैवानियत की गई, दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है, इसका जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अस्वस्थ किया गया है।

बाल आयोग सदस्य अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की सर्वप्रथम पीड़िता को जनरल वार्ड से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया जाए तथा किसी भी अनजान व्यक्ति को उससे मिलने ना दिया जाए।

उन्होंने जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा कि पीड़िता की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय एवं उसके आवास पर सुरक्षा के कडें इंतजाम किए जाएं। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए की बच्ची का बैंक में खाता खोलकर उसको शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाए।

बाल आयोग सदस्य ने इस संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात करते हुए स्थिति का अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक घटना है जिसका मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए पीड़िता की मां को मुलाकात करने के लिए बुलाया गया है तथा जांच करने के लिए मुझे तत्काल यहां भेजा गया है। 

Facebook Comments