Thursday 22nd of October 2026 11:19:48 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Jul 2024 5:57 PM |   455 views

किसान दिवस में कृषि से जुड़ी 02 प्रमुख समस्यायें संज्ञान में -उप कृषि निदेशक

देवरिया-  उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने बताया है कि 18 जुलाई को आयोजित किसान दिवस में कृषि से जुड़ी 02 प्रमुख समस्यायें संज्ञान में लाई गई कि कृषकों द्वारा नलकूप के कनेक्शन हेतु प्रत्येक खसरे अथवा चकों में स्थापित नलकूपों के लिए अलग-अलग कनेक्शन लेना पड़ रहा है।
 
कृषकों के सुझाव या मांग थी कि एक ही खसरे अथवा चकों में स्थापित ट्यूबवेल की विद्युत कनेक्शन से कृषकों के दूसरे अन्य खसरे में स्थापित नलकूप से जोड़ दिया जाय जिससे एक ही मीटर से उपभोग की गयी विद्युत बिल का भुगतान हो सके। 
 
दूसरी समस्या कृषकों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार होने के कारण विस्तारित नगर पंचायत क्षेत्र में ग्राम आ जाने के कारण सिंचाई हेतु निःशुल्क बोरिंग की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस सम्बन्ध में कृषकों द्वारा सुझाव या मांग की गयी कि विस्तारित क्षेत्र में भी पूर्व की भांति निःशुल्क बोरिंग सुविधा का लाभ दिया जाय।
 
उप कृषि निदेशक ने बताया है कि दोनों महत्वपूर्ण समस्याओं का संज्ञान में लेते हुए कृषकों के सुझाव मांग के अनुसार शासन को अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान हेतु अनुरोध किया गया।
Facebook Comments