Sunday 6th of September 2026 06:09:38 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Jul 2024 4:29 PM |   416 views

42 वर्ष से चल रहे पुरानी सड़क से संबंधित विवाद का प्रशासन द्वारा कराया गया निस्तारण

देवरिया-  जिलाधिकारी के जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम सभा जगदीशपुर तहसील भाटपाररानी में चकबंदी के बाद लगभग 42 वर्ष से अभिलेख में दर्ज पुरानी सड़क से संबंधित विवाद का निस्तारण करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में 30 जुलाई 2024 को स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच किया गया।
 
यह मार्ग भाटपार रानी, हरेराम चौराहा मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम जगदीशपुर से ग्राम बसावन चक को जोड़ता है, जो लगभग 02 किलोमीटर लम्बा है। मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय के निकट लगभग 42 वर्षों के विवाद के कारण यह मार्ग अवरुद्ध था, जिसे उपजिलाधिकारी भाटपाररानी की अध्यक्षता में राजस्व टीम व थानाध्यक्ष श्रीरामपुर द्वारा निस्तारित करा दिया गया है। मौके पर समस्या के निस्तारण के उपरान्त उपस्थित ग्रामीणवासियों द्वारा संतुष्टि व हर्ष व्यक्त किया गया।
Facebook Comments