Tuesday 8th of September 2026 04:55:24 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jul 2024 7:02 PM |   373 views

दिल्ली की तिहाड़ जेल में 125 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए

नई दिल्ली- दिल्ली की तिहाड़ जेल से हैरान कर देने वाली खबर आई है। तिहाड़ में 125 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जहां अभी लगभग 14 हजार कैदी मौजूद हों वहां इतनी बड़ी संख्या में एचआईवी संक्रमितों की मौजूदगी जेल प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

दिल्ली की तिहाड़ जेल जिसमें तिहाड़, रोहिणी, मंडोली तीन जेल आती हैं, जिनमें संक्रमित कैदी पाए गए हैं, जेल प्रशासन में हड़कंप तब मचा जब पता चला की 200 कैदी सिलफिस बीमारी के शिकार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 हजार 500 कैदियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। एचआईवी पॉजिटिव कैदी नए नहीं हैं, पहले से ये एड्स से ग्रसित हैं। वहीं 200 कैदियों में सिफलिस की बीमारी मिली है।

Facebook Comments