Thursday 22nd of October 2026 05:51:47 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Oct 2019 2:00 PM |   1515 views

गोगोई ने की अपने उत्तराधिकारी के तौर पर न्यायमूर्ति बोबडे के नाम की सिफारिश

नई दिल्ली- भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने शुक्रवार को केंद्र को एक पत्र भेजकर उच्चतम न्यायालय में अपने बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश एस ए बोबडे को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने  बताया कि न्यायमूर्ति गोगोई ने विधि एवं न्याय मंत्रालय को पत्र लिखकर न्यायमूर्ति बोबडे को अगला प्रधान न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति गोगोई ने तीन अक्टूबर 2018 को देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। वह 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश ने परम्परा के अनुसार अपने उत्तराधिकारी के रूप में अपने बाद अगले वरिष्ठतम न्यायाधीश के नाम की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति गोगोई का प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 13 महीने और 15 दिन का रहा । बोबडे के 18 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने की उम्मीद है। उनका कार्यकाल 18 महीना होगा।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया ज्ञापन के अनुसार, ‘‘प्रधान न्यायाधीश के पद के लिए उचित समझे जाने वाले उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश को इस पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया के तहत सीजेआई की सिफारिश मिलने के बाद कानून मंत्री प्रधानमंत्री के सामने इसे रखते हैं जो इस मामले पर राष्ट्रपति को सलाह देते हैं।

Facebook Comments