Sunday 6th of September 2026 09:21:02 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Jul 2024 5:14 PM |   349 views

उपचुनाव में नतीजों से कांग्रेस गदगद, कहा- ये देश के बदलते राजनीतिक माहौल को दर्शाते हैं

इंडिया ब्लॉक, जिसने लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को कड़ी चुनौती दी थी, सात राज्यों में 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनावों में जीत हासिल करने में काबयाब रही। विपक्षी मोर्चे ने 10 सीटें जीत ली हैं या बढ़त बनाई हुई है। इस बीच, भगवा पार्टी ने दो सीटें हासिल कर ली हैं, जबकि शेष एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। 10 जुलाई को पश्चिम बंगाल की चार, हिमाचल प्रदेश की तीन, उत्तराखंड की दो और पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे।

उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ये एक ट्रेंड है जो लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ और आगे बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले सभी चुनाव हारती रहेगी।

हमारे लिए यह चलन 2014 में शुरू हुआ जिसके बाद हम कई चुनाव हारे और अब बीजेपी भी उसी दौर से गुजरेगी। जयराम रमेश ने कहा कि उत्तराखंड में दोनों विधानसभा उपचुनाव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीते हैं। भाजपा की घटिया चालों का सामना करते हुए मंगलौर को बसपा से छीना गया। बद्रीनाथ में मौजूदा विधायक कांग्रेस के थे, जो लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे। जनता ने उन्हें सही सजा दी है और कांग्रेस सीट फिर से जीत गई है।

उन्होंने दावा किया कि दोनों ही तरह से नतीजे देश में बदलते राजनीतिक माहौल को दर्शाते हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि बीजेपी ने हिमाचल में धनबल पर 9 विधायकों के इस्तीफ़े कराये। जनता ने इन विधायकों को सबक़ सिखा 6 को हरा दिया। 6 राजनीतिक लोगों का राजनीतिक करियर बीजेपी ने बर्बाद किया। उपचुनाव में बद्रीनाथ विधानसभा सीट से अपनी जीत पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि मैं बद्रीनाथ के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं… इसका श्रेय उन सभी को जाता है जिन्होंने न्याय की इस लड़ाई में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मेरा समर्थन किया। 

तृणमूल कांग्रेस के मुकुट मणि अधिकारी ने राणाघाट दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुमार विश्वास को 39,048 वोटों के अंतर से हराया। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की मधुपर्णा ठाकुर को भाजपा के बिनय कुमार विश्वास के खिलाफ 33,455 मतों के अंतर से जीत के बाद अगले बागदा विधायक के रूप में चुना गया है।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को ‘वरदान’ मिला है कि जो भी आम आदमी पार्टी से गद्दारी करेगा, जनता उसे चुनाव में बुरी तरह हरा देगी और उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। जो भी आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ, उसका राजनीतिक करियर खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह ने आप छोड़ दी और चुनाव हार गए, शीतल ने आप छोड़ दी और वह भी चुनाव हार गए। 

Facebook Comments