Thursday 22nd of October 2026 08:12:29 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Oct 2019 1:29 PM |   2239 views

जिला रसद अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर-  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को सिरोही के जिला रसद अधिकारी को 40,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि जिला रसद अधिकारी मोहनलाल कथित तौर पर सिरोही जिले की उचित मूल्य की दुकानदारों के संचालकों से उनका प्राधिकार पत्र निलंबित करने की धमकी देकर प्रति दुकान एक हजार रुपये मांग रहे थे।
सिरोही जिले में ऐसी लगभग 400 दुकानें हैं इस तरह से वह चार लाख रुपये मांग रहे थे।
राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने इसकी शिकायत ब्यूरो में कर दी। ब्यूरो ने जाल बिछाते हुए अधिकारी मोहनलाल को कथित रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40,000 रुपये लेते हुए गुरुवार को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Facebook Comments