Thursday 22nd of October 2026 07:42:26 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jul 2024 4:54 PM |   406 views

बाईकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत,दो गंभीर रूप से घायल

गोण्डा- गुरुवार की रात्रि अयोध्या-गोण्डा राजमार्ग पर महोलिया चंदापुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो बाईक सवारों की जबरदस्त भिड़ंत में नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत नगवा गाँव के गड़रियन पुरवा व मिश्रौलिया के रहने वाले दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा थानाक्षेत्र के हजारी पुरवा चंदापुर के रहने वाले दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया,जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुये जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात्रि नवाबगंज थानाक्षेत्र के मिश्रौलिया एकगाड़ा शाहपुर गाँव के रहने वाले सूरज पुत्र शुभावन कोरी (22 ) नवाबगंज थानाक्षेत्र के ही नगवा गाँव निवासी अपने फूफा फूलचंद्र पुत्र मोहनलाल कोरी (25) के साथ अपनी स्प्लेंडर बाइक से परसापुर में एक मांगलिक कार्य से वापस वजीरगंज क्षेत्र में किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह चंदापुर से कुछ मीटर आगे महोलिया के पास पहुंचा तभी अचानक सामने से आ रहे हजारी पुरवा चंदापुर निवासी भगवान दास पुत्र सीताराम (55) व उसके पोते राजकुमार भारती पुत्र रामलाल (18) की बाइक से भिड़ गई। दोनो बाइकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि,उनके परखच्चे उड़ गये ।

इस भीषण हादसे में लालचंद और सूरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा भगवान दास के माथे पर गंभीर चोटें आईं हैं जिस पर कई टांके लगे हैं तथा राजकुमार के दायें पैर में गंभीर फ्रेक्चर हो गया।

दोनो का मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज मे इलाज चल रहा है,जहाँ वह खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि,दोनो मृतकों को पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया गया है तथा घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि,अन्य जरुरी विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मृतकों के गांवों में मचा कोहराम,पत्नियों व परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल

गुरुवार को वजीरगंज में हुई इस भीषण हादसे में अपनी जान गंवाने वाले युवकों के गांव में जैसे ही उनकी मौत की खबर पहुंची वैसे ही वहाँ कोहराम मच गया।परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई लालचंद ने बताया कि फूलचंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। मृतक फूलचंद की दो साल पहले शादी हुई थी।उसके नौ महीने की एक बच्ची भी है।

फूलचंद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के समय पत्नी अपने ननिहाल परसापुर में थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह वह घर आई है। पति की मौत की खबर से वह बेसुध हो गई है।वहीं मृतक सूरज के परिजनो ने बताया कि,वह अपने तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर है तथ वह भी शादीशुदा है व उसके भी तीन साल की एक मासूम बच्ची है।

बहरहाल इस दर्दनाक हादसे से जहां दोनो गाँवों के लोग गमजदा हैं वहीं अब उनकी बिलखती पत्नी व मासूम बच्चियों के पालन-पोषण कैसे होगा यह एक बड़ा सवाल है।

Facebook Comments