Thursday 22nd of October 2026 07:39:37 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jul 2024 5:24 PM |   506 views

मातृत्व लाभ योजना सप्ताह का आयोजन हुआ

देवरिया- संकल्प- एचईडबल्यू के अन्तर्गत  21 जून 2024 से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन के विशेष जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज “100 Days Campaigns” बेगम रहमत नूरी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल, अबूबकर नगर, देवरिया मे मातृत्व लाभ योजना सप्ताह 4 की थीम के अंतर्गत कार्यक्रम के स्टेकहोल्डर्स सहित बालिकाओं के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम में अखिलेन्द्र शाही रेडक्रास सोसाईटी के प्रबंधक द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। केन्द्र प्रशासक नीतू भारती द्वारा वन स्टाप सेन्टर से महिलाओं एवं बालिकाओं को प्राप्त होने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
     
मीनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक वन स्टाप सेन्टर द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रवर्कता कार्यक्रम, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व बाल सेवा योजना सामान्य आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।
 
वंदना सिंह, स्टाप नर्स द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को हाईजीन (स्वच्छता, साफ-सफाई) की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में जिला परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय के  अरविन्द कुमार यादव, अखिलेश कुमार आदि कार्मिक, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक, स्कूल प्रबंधन आदि मौजूद रहे।
Facebook Comments