Thursday 22nd of October 2026 07:11:39 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jul 2024 5:12 PM |   510 views

बस और टैंकर की भिड़ंत में 18 लोगों की मौत, 20 घायल

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कल बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक दूध के टैंकर पर इतनी भीषड़ टक्कर मारी की बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार लगभग 60 यात्रियों में से 18 लोगों की मौत हो गई। घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए।

यात्रियों ने बताया कि हम सो रहे थे कि अचानक तेज टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में टैंकर और बस के चालक की भी मृत्यु हुई है। टक्कर की वजह बस चालक का शराब पीना बताया जा रहा है, ड्राइवर ने बीती रात एक ढाबे में शराब पी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस का फिटनेस और बीमा नहीं था।

उक्त घटना में मरने वालों में 14 पुरूष, 2 महिलाएं एवं 2 बच्चे हैं।लखनऊ, 11 जुलाई। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कल बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक दूध के टैंकर पर इतनी भीषड़ टक्कर मारी की बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार लगभग 60 यात्रियों में से 18 लोगों की मौत हो गई। घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए।

यात्रियों ने बताया कि हम सो रहे थे कि अचानक तेज टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में टैंकर और बस के चालक की भी मृत्यु हुई है। टक्कर की वजह बस चालक का शराब पीना बताया जा रहा है, ड्राइवर ने बीती रात एक ढाबे में शराब पी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस का फिटनेस और बीमा नहीं था। उक्त घटना में मरने वालों में 14 पुरूष, 2 महिलाएं एवं 2 बच्चे हैं।

Facebook Comments