Saturday 5th of September 2026 03:40:06 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jul 2024 5:03 PM |   479 views

ऑस्ट्रिया में वंदे मातरम् की धुन से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

विदेश यात्रा के दौरान रूस के बाद कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के वीएना शहर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वे वीएना के साथ मिलकर दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करेंगे। पीएम मोदी ने वियना के चांसलर नेमार से मिलने के बाद कहा कि विश्व में चल रहे विवाद को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।

गौरतलब है कि जब पीएम मोदी वियना पहुंचे तो उनका शानदार स्वागत किया गया। उनको लेने वियना के चांसलर खुद एयरपोर्ट पहुंचे, इस यात्रा के माध्यम से उनका मुख्य उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रिया के बीच साझेदारी और संबंधों को मजबूत करना है। वियना में पीएम मोदी ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए हैं।

विएना के आर्केस्टा ने वंदे मातरम् की धुन से पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने वियना के चांसलर नेमार से मिलने के बाद कहा कि विश्व में चल रहे विवाद को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। पीएम ने साफ किया कि ये समय युद्ध का नहीं है और दोनों ही नेताओं ने युद्ध को रोकने के प्रयासों को जारी रखने पर सहमति जताई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान वियना में अपने शानदार स्वागत के लिए आभार प्रकट किया। 41 साल बाद किसी भारतीय नेता की ऑस्ट्रिया यात्रा पर पीएम ने कहा कि “मेरी यह यात्रा ऐतिहासिक और विशेष भी है। यह यात्रा उस समय हो रही है जब हमारे आपसी संबंध के 75 साल पूरे हुए हैं। आज मेरे और चांसलर नेमार के बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई है, हमने आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की पहचान की है।

Facebook Comments