Sunday 6th of September 2026 12:23:21 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Oct 2019 2:22 PM |   2089 views

शाहरुख मिले अपने पसंदीदा हीरो से

मुंबई- शाहरुख खान इन दिनों बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हें उनके पसंदीदा हीरो जैकी चैन और ज्यां क्लॉद वां दाम से मिलने का मौका मिला। सऊदी अरब में फिल्म समारोह में शामिल होने गए 53 वर्षीय किंग खान ने जैकी चैन और वां दाम के साथ एक तसवीर ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर साझा की।

किंग खान ने लिखा, ‘खान, दाम और चैन जॉयफोरम19 में एक साथ। मैं सबसे खुशनसीब हूं क्योंकि मैं अभी-अभी अपने हीरोज से मिला। शाहरुख की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है जिसमें वह चैन, दाम के साथ एक्वामैन के अभिनेता जेसन मोमोआ के साथ हैं। शाहरुख आखिरी बार अपनी फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे और पिछले महीने नेटफ्लिक्स पर ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ के साथ बतौर निर्माता आगाज किया था।

‘जीरो’ के बाद से ही फिल्मों से गायब शाहरुख ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को कहा था कि वह अपने आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं और अगली फिल्म के हिट होने की आशा रखते हैं।

Facebook Comments