Sunday 6th of September 2026 01:44:20 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Oct 2019 10:59 AM |   1856 views

सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

मऊ –  मऊ जिले में वालिदपुर स्थित एक मकान में सोमवार सुबह सिलेंडर फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।  अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े छह बजे सिलेंडर फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने और इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

Facebook Comments