Sunday 6th of September 2026 02:49:40 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Oct 2019 3:48 PM |   1536 views

भाजपा सभासद की गोली मारकर हत्या

सहारनपुर-  जिले में थाना देवबद के अन्तर्गत शनिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा सभासद की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी । पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने आज यहां बताया कि देवबद निवासी भाजपा सभासद धारा सिंह बाइक से सुबह चीनी मिल जा रहे थे। रेलवे फाटक के पास बाइक सवार दो व्यक्तियों ने उनकी बाइक निकट आते ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और भाग गए।

भटनागर के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हो गये ओर तुरन्त ही धारा सिंह को चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक भटनागर ने बताया कि मामले की जांच तथा हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Facebook Comments