Wednesday 4th of November 2026 07:43:30 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Jun 2024 4:24 PM |   627 views

फील्डिंग से दिल जीत ले गए सूर्य कुमार , क्रिकेट इतिहास का सबसे हैरतअंगेज कैच लपका

बल्ले से कमाल नहीं कर पाए, लेकिन फिल्डिंग से दिल जीत ले गए सूर्युकमार यादव। जी हां, भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में सूर्युकमार यादव का अहम योगदान रहा। साउथ अफ्रीका को बारबाडोस में रोमांचक फाइनल मुकाबले में 7 रनों से हरा दिया। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे और उनकी पहली ही गेंद पर मिलर ने सामने की तरफ 6 रन के लिए शॉट लगाया। 

वहीं लॉन्ग ऑफ पर खड़े सूर्युकमार यादव ने मिलर की कोशिश को नाकामयाब कर दिया और बाउंड्री पर एक बेहतरीन कैच लपका। सूर्या का ये कैच क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच तो बना ही साथ ही उन्होंने इस कैच की बदौलत वर्ल्ड कप ट्रॉफी को लपका। पहले तो जब सूर्या ने गेंद को पकड़ा तो वो लड़खड़ाए और फिर उन्होंने गेंद को बाउंड्री के बाहर फेंकते हुए खुद बाउंड्री के अंदर गए उसके बाद गेंद के हवा में रहते हुए बाउंड्री से बाहर आकर कैच को दोबारा पकड़ा और मिलर को इस तरह से पवेलियन भेजा। 

डेविड मिलर इस टीम की आखिरी आस थे जिनके आउट होते ही साउथ अफ्रीका के हाथों से मैच पूरी तरह चला गया। इसके बाद रबाडा ने एक चौका तो मारा लेकिन वो भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस तरह अफ्रीकी टीम 7 रन से मैच हार बैठी। 

 

Facebook Comments