Friday 23rd of October 2026 01:34:40 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Oct 2019 2:23 PM |   1791 views

चेन्नई पहुंचे मोदी, शी से मुलाकात के बाद संबंध मजबूत होने की कामना की

चेन्नई-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे। उन्होंने इस शिखर वार्ता से भारत और चीन के बीच संबंध और मजबूत होने की कामना की। वह दिल्ली से एक विशेष विमान से यहां पहुंचे और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित तथा मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी समेत अन्य ने उनका स्वागत किया।

मोदी ने अंग्रेजी, तमिल और चीनी भाषा में ट्वीट किया, “चेन्नई पहुंच गया हूं। मैं तमिलनाडु की महान भूमि पहुंच कर खुश हूं जिसे अपनी अद्भुत संस्कृति एवं आतिथ्य सत्कार के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, “यह खुशी की बात है कि तमिलनाडु राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मेजबानी करेगा। यह अनौपचारिक शिखर वार्ता भारत और चीन के संबंधों को और मजबूत करे, यही कामना है।  बाद में प्रधानमंत्री यहां से 50 किलोमीटर दूर स्थित तटीय नगर मामल्लापुरम के लिए एक हेलीकॉप्टर में रवाना हुए जहां दोनों हाई प्रोफाइल नेताओं के बीच दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता होगी।

मामल्लापुरम में डी जयकुमार समेत राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बाद में मोदी सड़क मार्ग से पास के एक होटल के लिए रवाना हुए जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।पिछले साल मोदी और शी के बीच चीनी शहर वुहान में पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता हुई थी। दोनों के बीच इस दो दिवसीय वार्ता के दौरान विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी। वार्ता का समापन शनिवार को होगा।

Facebook Comments