Sunday 6th of September 2026 03:14:33 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Oct 2019 4:19 PM |   2020 views

15 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म “मरजावां”

मुंबई-  फिल्म ‘‘मरजावां’’ अब 15 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी । इस फिल्म की रिलीज की तारीख आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘‘बाला’’ के साथ टकराव को टालने के लिए आगे बढ़ायी गयी है। फिल्म ‘‘मारजावां’’ पहले 8 नवंबर को रिलीज़ होने वाली थी। फिल्म में रितेश देशमुख , सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह ने काम किया है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,’ मरजावां” के निर्माताओं ने मैडॉक और दिनेश विजान के साथ अपने अच्छे रिश्तों के कारण यह फैसला लिया है।टी-सीरीज़ और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, फिल्म ‘‘मरजावां’’ मिलाप का  निर्देशन मिलन झवेरी ने किया है।

Facebook Comments