Sunday 6th of September 2026 02:14:25 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Oct 2019 6:46 PM |   1736 views

बबुली कोल गैंग का आखिरी इनामी डकैत गिरफ्तार

बांदा-  चित्रकूट जिले की पुलिस ने बबुली कोल गैंग के आखिरी सदस्य और पचास हजार रुपये के इनामी डकैत वीरप्पन उर्फ छोटेलाल कोल को मारोबांध के जंगल में मुठभेड़ के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि दस्यु सरगना बबुली कोल गैंग के आखिरी सदस्य और पचास हजार रुपये के इनामी डकैत वीरप्पन उर्फ छोटेलाल कोल को बहिलपुरवा थाने के मारोबांध के जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद बुधवार की तड़के गिरफ्तार किया गया।
झा ने बताया कि छोटेलाल के पास से 315 बोर की एक रायफल और आधा दर्जन इसी बोर के जीवित कारतूस बरामद हुए हैं।उन्होंने दावा किया कि वीरप्पन की गिरफ्तारी के बाद अब पाठा का जंगल दस्युबिहीन हो गया है। गिरफ्तार डकैत ने भी गैंगवार में बबुली कोल के मारे जाने की पुष्टि की है ।

Facebook Comments