Friday 23rd of October 2026 12:19:45 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Jun 2024 5:08 PM |   414 views

पुलिसकर्मियो ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए ‘पास’ को कर दिया ‘फेल’

गाजीपुर:- सैदपुर,नगर स्थित एसडीएम आवास के बगल में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र पर भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से जिला निर्वाचन व सूचना अधिकारी द्वारा पत्रकारों को जारी किए गए ‘पास’ को वहां सुरक्षा के लिए लगाए गए गैर जनपद के पुलिसकर्मियों ने ‘फेल’ कर दिया। जिससे पत्रकारों ने आक्रोश दिखाई पड़ा।

चुनाव शुरू होने के बाद एक हिंदी दैनिक अखबार ऐप के संवाददाता बूथ पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वो वहां पहुंचे तो वहां मौजूद गैर जनपद से आये पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। उनका कहना था कि वो सार्वजनिक सड़क पर से ही फोटो/वीडियो बनाएं।

जबकि उनको भारत के चुनाव आयोग की तरफ से जिला सूचना अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी के मुहर लगे आधिकारिक पास भी जारी किया गया था और उस पास पर साफ-साफ लिखा था कि उन्हें ये पास निर्धारित विधानसभा के सभी पोलिंग स्टेशन परिसर के अंदर व दोबारा अंदर जाने के लिए जारी किया जा रहा है। पास का हवाला देने के बावजूद मतदान केंद्र के बाहर बैठे पुलिसकर्मियों ने अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद एक अन्य संवाददाता द्वारा एसडीएम डॉ पुष्पेंद्र पटेल को फोन कर सूचना दी गई लेकिन एसडीएम भी इसमें कुछ नहीं कर सके।

इसके बाद वहां कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार क्यूआरटी टीम के साथ पहुंचे और उनसे कहा गया, तब जाकर वो खुद अंदर लेकर गए। बहरहाल, पत्रकारों में इस बात को लेकर आक्रोश दिखा कि आयोग के निर्देशों को धता बता बताते हुए उनकी तरफ से जारी पास को पुलिसकर्मियों द्वारा ही फेल कर दिया जा रहा था।

Facebook Comments