Sunday 6th of September 2026 02:50:44 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 May 2024 5:13 PM |   361 views

मुंबई में लोकल ट्रेन की सेवाएं और लाखों यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होगी

मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की सेवाएं और लाखों यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होगी. ब्लॉक अवधि के दौरान लोकल और लंबी दूरी की ट्रेन की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है| रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यदि आवश्यक न हो तो वे लोकल ट्रेन में यात्रा करने से बचें| सीएसएमटी और ठाणे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार और चौड़ीकरण कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक संचालित किया जाएगा|

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के मंडल रेलवे प्रबंधक रजनीश गोयल ने बुधवार को बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 (ठाणे में) के चौड़ीकरण के लिए 63 घंटे का मेगा ब्लॉक गुरुवार (आज) आधी रात से शुरू होगा, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 10 और 11 (सीएसएमटी में) के विस्तार से संबंधित कार्यों के लिए 36 घंटे का ब्लॉक शुक्रवार आधी रात से शुरू होगा|

उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म की चौड़ाई बढ़ने के बाद एस्केलेटर या एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) के लिए चौड़ी सीढ़ियां जैसी सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी. रेलवे अपने चार कॉरिडोर- मेन, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और उरण पर प्रतिदिन 1800 से अधिक लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित करता है, जिनका उपयोग रोजाना 30 लाख से अधिक यात्री करते हैं|

Facebook Comments